यह पूछे जाने पर कि इस रोल को निभाने के लिए उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या थी? इस पर उन्होंने बताया कि इस कैरेक्टर में एक स्त्री की शान बनाए रखते हुए एक डॉन की शक्ति का चित्रण करना उनके लिए काफी बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने वास्तविक जीवन में इस कैरेक्टर को शामिल किया। इस दौरान मेरे हाव-भाव महिला की तरह दिखने लगे थे।
नवाज को फिल्म सेट पर पहुंचने से पहले अपने किरदार में पूरी तरह से घुल जाने के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में भी उन्होंने यह प्रक्रिया अपनाई थी। उन्होंने आगे कहा, 'मैं लैला के किरदार में इतना डूब गया था कि मेरे चलने का स्टाइल ही बदल गया था। कई लोगों ने मुझसे मेरी बॉडी लैंग्वेज में बदलाव के बारे में पूछा और मुझे बताया कि मेरी चलने की शैली बदल गई है। कई लोगों ने सोचा कि मैं स्त्री गुणों को प्रदर्शित कर रहा हूं।
बता दें कि हीरोपंती 2' साइबर क्राइम पर बेस्ड फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन लैला नाम के शख्स का नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में टाइगर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म को रजत अरोड़ा ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान ने किया है। इससे पहले अहमद बागी 3 का भी निर्देशन कर चुके हैं। म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। 29 अप्रैल को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।