फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: 'झूठ भी बोलता हूं, लेकिन प्यार में प्योर हूं..', नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने क्यों कही ऐसी बात

Sun, 21 May 2023 04:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल पर अपने बारे में कई बातें बताई हैं। अभी इसका पूरा वीडियो तो सामने नहीं आया है।

 
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनता हैं। वह अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जोगीरा सा रा रा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ नेहा शर्मा नजर आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर पहली बार नजर आने वाली है, जिसे लेकर अभिनेता काफी एक्साइटेड हैं। वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने शहनाज गिल के शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है। 
विज्ञापन


'जिंदगी ऐसे जियो जैसे एक्टिंग कर रहे हो'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल पर अपने बारे में कई बातें बताई हैं। अभी इसका पूरा वीडियो तो सामने नहीं आया है, लेकिन शहनाज गिल ने जो क्लिप शेयर किया उसमें एक्टर कहते हैं- जिंदगी ऐसे जियो जैसे एक्टिंग कर रहे हो और एक्टिंग ऐसे करो जैसे जिंदगी जी रहे हैं। एक्टिंग फील्ड में पागल लोग ही आते हैं, सिर्फ एक इंसान ऐसे हैं... सत्यजीत रे जिनके घर आकर लोग ऑस्कर देकर गए थे।
 

इसे भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सेलेब्स के कान अपीयरेंस पर किया कटाक्ष, कहा- यह फैशन शो नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन


'प्यार में प्योर हूं'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्यार के बारे में कहा, 'मैं किसी और चीज में फ्रॉड हो सकता हूं, मैं झूठ भी बोलता हूं, लेकिन मैं प्यार मैं बहुत प्योर हूं। प्यार तो वही होता है ना जो आंखों से आंखें होता है।' बॉलीवुड में अपनी जर्नी के बारे में नवाजुद्दीन ने कहा, 'लंबा चलने के लिए जुगाड़ नहीं कड़ी मेहनत करनी पड़ता है।'  वहीं जब अभिनेता ने शहनाज से पूछा कि वह क्या करना चाहती हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, सिंगिग, एक्टिंग, फैशन यह सब मैंने मिक्स कर दिया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें