पुरानी फिल्मों में ऐक्शन सीन करने के लिए ज्यादातर स्टंटमैन का सहारा लिया जाता था ताकि हीरो के शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे। बॉलीवुड में अब दौर बदल रहा है और हीरो अपने ऐक्शन सीन खुद ही कर रहै हैं। सलमान खान, रितिक रोशन जैसे स्थापित अभिनेताओं के साथ ही टाइगर श्राफ जैसे नए अभिनेता भी अपने ऐक्शन सीन खुद ही कर रहे हैं। इस फेहरिसत में अब नया नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी जुड़ गया है।
नवाजुद्दीन ने अनुराग कश्यप की फिलम रमन राघव 2.0 में ऐक्शन सीन किए हैं लेकिन शूटिंग के दौरान वह घायल भी हो गए थे। बॉलीवुड में नवाजुद्दीन जैसे गंभीर कलाकारों से किसी को उम्मीद नहीं होती कि वह ऐक्शन सीन करेंगे। पर उन्होंने पुरानी छवियों को तोड़कर अपनी ऐक्शन हीरो की नई छवि बनाई है।
रमन राघव फिल्म के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा जा रहा है। जिस सीन को शूट करते समय नवाज घायल हुए वे सीन एयरपोर्ट पर फिल्माया जा रहा था। जगह तंग होने के कारण नवाज के साथ यह हादसा हुआ और वह जख्मी हो गए। हालांकि नवाज की जख्मी हालत में कोई वीडियो या तस्वीर सामने नहीं आई है।
हादसे के समय शूटिंग क्रू और नवाजुद्दीन के लिए जीवन-मरण की स्थिति हो गई थी। नवाजुद्दीन रमन राघव 2.0 फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे, रमन राघव 2.0 एक साइकॉलोजिकल थ्रिलर मूवी है जो अगले महीने रिलीज होगी।