फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर ने दी माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि, गाना रिलीज

Wed, 12 Jul 2017 01:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'मुन्ना माइकल'
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' का नया गाना 'बेपरवाह' रिलीज कर दिया गया है। इसमें टाइगर अपने सपने की बात करते हैं जो एक डांसर बनना है। साथ ही इस गाने में टाइगर, माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और बिलकुल उनकी तरह ही डांस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में पहले तो टाइगर और नवाज की दोस्ती दिखाई है लेकिन बाद में टाइगर के लिए नवाज का गुस्सा दिखाया गया है। इसमें एक्ट्रेस निधि अग्रवाल का डांस भी देखने को मिल रहा है।

बता दें कि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गैंगस्टर के रोल में हैं जो डांस में नाम कमाना चाहता है। इसमें डांस के अलवा जबरदस्त एक्शन भी है। शब्बीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी।
विज्ञापन


इस फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे जो माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है और उनके जैसा बनना चाहता है।फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें