फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल अगेन' की रिलीज को बचे हैं 100 दिन, लोगों में दिखा क्रेज

Wed, 12 Jul 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
गोलमाल 4
विज्ञापन
डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' को लेकर बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म अक्टूबर के महीने में रिलीज की जाएगी लेकिन दर्शकों में इसे लेकर अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सीरीज की पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' तो सुपरहिट थी लेकिन इसके बाद आई फिल्में कुछ खास धमाल नहीं मचा पाईं।
विज्ञापन


पहली फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, शरमन जोशी लीड रोल में थे। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स में शरमन जोशी की जगह श्रेयांस तलपडे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आए थे। वहीं अजय देवगन की पत्नी को रोल में करीना कपूर नजर आई थीं।

गोलमाल 3 में इन सितारों के अलावा मिथुन चक्रवती, रतन पाठक शाह, जॉनी लीवर की एक्टिंग देखने को मिली थी।

वहीं बताया जा रहा है कि इसके चौथे पार्ट में अजय देवगन, तुषार कपूर और अन्य एक्टर्स के साथ परिणीती चोपड़ा, तब्बू, नील नितिन मुकेश, कुनाल खेमू, प्रकाश राज भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में काजोल 'नींद चुराई मेरी' गाने में कैमियो करते नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें