बजरंगी भाईजान में नवाजुद्दीन सिद्दकी के किरदार चांद नवाब पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब से प्रेरित है, जो इस खास वीडियो से चर्चा में आए थे।
इसमें वो एक पीटीसी कर रहे हैं, जिसमें यह जानकारी देनी है कि पाकिस्तान के लोग ईद मनाने के लिए अंदरूने मुल्क जा रहे हैं। इसलिए वो स्टेशन पर पहुंच कर उसी ट्रेन के सामने खड़े होकर पीटीसी देना शुरू करते हैं।
लेकिन बार-बार कोई न कोई उनके सामने आ जाता है और उनकी पीटीसी अधूरी रह जाती है। इसका असली वीडियो किसी ने इंटरनेट पर डाल दिया, जो काफी वायरल हुआ।
बजरंगी भाईजान में नवाजुद्दीन सिद्दकी ने इसी किरदार में जान भर दी हैं। इसीलिए उनके किरदार की तारीफ हो रही है। पर जरा एक बार फिर उस खास पीटीसी को देखिए...