"बाबू बैंड बाजा" (Baboo Band Baaja) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले मराठी निर्देशक राजेश पिंजानी (Rajesh Pinjani) का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। वह पुणे में रह रहे थे लेकिन उनका अंतिम संस्कार आज नागपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन
अभिनेता जयवंत वाडकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख व्यक्त किया है। राजेश पिंजानी ने नए साल पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने 2021 को अलविदा और 2022 का आगमन करते हुए पोस्ट किया था।