फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketaki Chitale: एक्शन टेकन रिपोर्ट देख बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख, 'किस आधार पर हुई एक्ट्रेस की गिरफ्तारी'

Fri, 17 Jun 2022 09:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ने राकांपा प्रमुख के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया था। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी को तलब कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन
केतकी चिताले, राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में रोज नया अपडेट सामने आता है। जहां कल अभिनेत्री केतकी चितले ने बॉम्बे हाईकोर्ट कोर्ट में खुद की गिरफ्तरी को अवैध बताया था। वहीं, अभिनेत्री को गिरफ्तार करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी को नोटिस जारी कर मानहानि के प्रावधानों को लागू करने और व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। जिस पर डीजीपी ने अपना जवाब भेजा है।

विज्ञापन

डीजीपी ने सौंपी एक्शन टेकन रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने बताया कि तलब किए जाने पर महाराष्ट्र के डीजीपी ने उन्हें एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट में अभिनेत्री केतकी चितले की गिरफ्तारी सहित कई विसंगति हैं। अभिनेत्री के साथ मारपीट करने वाले राकांपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। व्यक्तिगत रूप से शरद पवार की ओर से मानहानि की कोई शिकायत नहीं दी गई। शिकायत पार्टी की ओर से आई है और जब तक संबंधित व्यक्ति से शिकायत नहीं आती है, यह सही नहीं है। फिर उन्होंने किस आधार पर गिरफ्तारी की है। मामला अब अदालत में है, लेकिन यह पूरी तरह से एक राजनीतिक प्रतिशोध बन गया है।
 
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ने राकांपा प्रमुख के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अभिनेत्री ने जो पोस्ट शेयर किया था, उसमें शरद पवार के पूरे नाम का जिक्र नहीं था, बस पवार लिखा गया था। साथ ही उम्र का भी जिक्र किया गया। पोस्ट में लिखा था कि नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है और तुम ब्राह्मणों से नफरत करते हो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खूब विरोध किया था और पुलिस ने केतकी चितले को 15 मई को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें