फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने किया खुलासा क्यों हुई थीं बॉलीवुड से दूर, अब दो साल बाद साउथ की फिल्म में आएंगी नजर

Mon, 28 Mar 2022 12:32 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिर फाखरी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि क्यों उन्होंने अपने बढ़ते करियर ग्राफ के बीच ये फैसला लिया और बॉलीवुड से दूर हो गई थीं।
विज्ञापन
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। एक वक्त ऐसा था जब नरगिस की खूब फिल्में आ रही थीं और लोग भी उन्हें देखना पसंद कर रहे थे, लेकिन अचानक ही वह बॉलीवुड से दूर हो गईं। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि अपने बढ़ते करियर ग्राफ के बीच उन्होंने ये फैसला क्यों लिया और वह बॉलीवुड से दूर क्यों हो गई थीं।

विज्ञापन

अपने एक इंटरव्यू में नरगिस ने कहा कि मुझे उस वक्त ये एहसास हुआ कि मैं बहुत ज्यादा काम कर रही हूं और इसका स्ट्रेस ले रही हूं। मैं अपने परिवार और दोस्तों को मिस करने लगी थी। मुझे अच्छी तरह से याद है कि साल 2017 में मैंने ऐसा महसूस किया था कि मैं वो नहीं कर रही हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। मैं लगातार कई फिल्में कर रही थीं। तब मुझे लगा कि इस वक्त ब्रेक की जरूरत है। मुझे अपने दिमाग और शरीर के बीच संतुलन बिठाना था, इसलिए मैंने ये फैसला लिया।

नरगिस फाखरी - फोटो : Social media

अभिनेत्री अब दो साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही हैं, लेकिन इस बार साउथ की फिल्म के साथ। नरगिस जल्द ही पवन कल्याण के साथ तेलुगू फिल्म ‘हरी हरा वीरा मल्लू’ में नजर आएंगी। आपको बता दें कि नरगिस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत रणबीर कपूर के साथ 'रॉकस्टार' के साथ की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों ‘मैं तेरा हीरो’, ‘मद्रास कैफे’, 'अजहर', 'हाउसफुल 3' में नजर आईं।

विज्ञापन

वहीं, नरगिस साल 2015 में हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाई’ में भी नजर आई थीं। आखिरी बार नरगिस साल 2020 में ओटीटी पर आई फिल्म ‘टोरबाज’ में दिखी थीं, जिसमें उनके साथ संजय दत्त और राहुल देव भी थे। नरगिस के वापस लौटने से उनके फैंस काफी खुश हैं और जल्द उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को उत्सुक हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें