भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारने के बाद भारतीय टीम का सफर विश्व कप में समाप्त हो गया। इस हार से एक ओर फैंस दुखी हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा ने टीम का हौसला बढ़ाया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला टीम के सपोर्ट में स्टोरी लगाई है। उन्होंने लिखा, 'हम जैसा चाहते थे वैसा रिजल्ट नहीं आया है। हमारा दिल टूटा जरूर है लेकिन आप सब ने आखिर तक जबरदस्त लड़ाई लड़ी। भारत के झंडे और नीले रंग के हार्ट वाले इमोजी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि हमारा सपोर्ट और विश्वास आप पर बना रहेगा।'