फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nargis Fakhri: 'टटलूबाज' को करियर का बड़ा ब्रेक मानती हैं नरगिस फाखरी, साझा किया सीरीज में काम करने का अनुभव

Thu, 03 Aug 2023 09:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नरगिस फाखरी बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। नरगिस 'टटलूबाज' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। फैंस भी अभिनेत्री को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह रॉकस्टार, मद्रास कैफे और हाउसफुल तीन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नरगिस फाखरी बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। नरगिस 'टटलूबाज' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। फैंस भी अभिनेत्री को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। अब हाल ही में, नरगिस ने 'टटलूबाज' में काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन

ओटीटी लगातार अपना स्वरूप बदल रही है
नरगिस 'ससुराल सिमर का' फेम टीवी एक्टर धीरज धूपर के साथ नजर आएंगी, जो इस सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी कर रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म में काम करने के अपने अनुभव का खुलासा करते हुए कहा, ‘ओटीटी लगातार अपना स्वरूप बदल रही है। अब ओटीटी पर एक से बढ़कर एक कंटेंट देखने को मिल रहा है। हर कोई अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखना चाहता है क्योंकि लोगों को इसी में अपना भविष्य नजर आ रहा है।’

Chhavi Mittal: कैंसर से जंग जीतने के बाद इस बीमारी की चपेट में आईं छवि मित्तल, पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल

करियर के लिए अच्छा साबित हो सकता है 'टटलूबाज'
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मेरे लिए ओटीटी की दुनिया में आना काफी ताजा और उत्साहजनक अनुभव था। परफेक्ट स्क्रिप्ट के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है और जब मुझे 'टटलूबाज' की स्क्रिप्ट मिली तो मुझे तुरंत पता चल गया कि यह मेरे करियर में छलांग लगाने के लिए सही प्रोजेक्ट है। मुझे ऐसे समय में एंट्री करते हुए खुशी हो रही है जब दर्शकों के पास विविध प्रकार के कंटेंट तक पहुंच है और वह अच्छी फिल्मों और सीरीज देखने में सक्षम हैं।’

Selvamani Selvaraj Interview: ‘हंट फॉर वीरप्पन’ एजेंडा फिल्म नहीं है, हां, वीरप्पन की पत्नी को कैमरे पर लाना..

विज्ञापन

ओटीटी की दुनिया में रख रही हैं कदम
नरगिस फाखरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'तोरबाज' में देखा गया था। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में थीं। उनके साथ इसमें संजय दत्त और राहुल देव जैसे कलाकारों ने काम किया था। इसके साथ ही उन्हें तेलुगु फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' में भी देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें