नर्गिस फाखरी काफी समय से फील्डिंग कर रही थीं कि उन्हें एकता कपूर की फिल्म में हीरोइन बना लिया जाए। आखिर उनके मन का कामना पूरी हो गई। एकता ने वरुण धवन के लीड रोल वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के लिए नर्गिस फाखरी को साइन कर लिया है।
यूं तो इस फिल्म में नर्गिस के अलावा इलैना डिक्रूज भी होंगी, लेकिन नर्गिस को उम्मीद है कि उनकी भूमिका को पूरा महत्व दिया जाएगा। बता दें कि 'रॉकस्टार' फेम हीरोइन नर्गिस को पहचान मिलने के बावजूद बॉलीवुड में अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।
इसकी वजह खुद नर्गिस का व्यवहार रहा है। वे तमाम निर्माताओं से एक मॉडल की तरह ही मिलती रहीं हैं और अपना ज्यादातर समय अमेरिका में बिताती रही हैं।
इधर नर्गिस ने मन बना लिया है कि वे बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाएंगी। चूंकि अब उनकी मंशा प्रोड्यूसर्स की समझ में आ गई है, इसलिए अब उन पर भरोसा भी किया जाने लगा है।