फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ट कैंप से दूर हो रहे हैं इमरान हाश्मी?

Mon, 13 May 2013 05:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही इमरान हाश्मी भट्ट कैंप की खोज हों, लेकिन खबर यही है कि वे विशेष फिल्म्स से दूर होते जा रहे हैं। हाल ही में इस बैनर की ओर से कहा गया कि जल्द ही वे इमरान के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं, लेकिन इमरान ने इस बात का पुरजोर खंडन कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने साफ कहा है कि वे इन दिनों अपने बीवी बच्चों के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं, ऐसे में उनकी ओर से नई फिल्म साइन करने का सवाल ही नहीं उठता। वे नई फिल्में जरूर साइन करेंगे, लेकिन छुट्टियों से लौटने के बाद ही इस काम को अंजाम दिया जाएगा।

फिल्मी गलियारों में यह खुसुर पुसुर भी हो रही है कि इमरान भट्ट कैंप की फिल्म साइन करने की अपेक्षा एकता कपूर की नई फिल्म को तरजीह दे रहे हैं। जब भट्ट कैंप की ओर से यह खबर आई कि इमरान उनकी फिल्म में काम कर रहे हैं, तो एकता परेशान हो गई थीं।
विज्ञापन


दरअसल अमेरिका जाने से पहले इमरान उन्हें प्रॉमिस कर गए थे कि लौटने के बाद वे उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। यही वजह है कि इमरान ने एकता को भरोसा दिया है कि वे जरा भी टेंशन न लें। वे उन्हें कभी धोखा नहीं देंगे। तो क्या भट्ट कैंप से इमरान के संबंध खराब हो चुके हैं?

इस बारे में मुकेश भट्ट का कहना है कि इमरान उनके घर का हीरो है, इसलिए दूरी बढऩे का सवाल ही नहीं उठता। यह सच है कि वे बहुत बिजी हो चुके हैं और कुछ समय से उनके साथ मुलाकात भी नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि वे हमारे साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। मुकेश भट्ट का यह भी कहना है कि विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में इमरान ही हीरो होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें