फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोई फर्क नहीं पड़ता...', नंदिता दास ने शेयर की 'बुसान फिल्म फेस्टिवल' की तस्वीरें, यादगार पलों को किया याद

Thu, 09 Oct 2025 10:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nandita Das Post: निर्देशक और अभिनेत्री नंदिता दास ने आज  'बुसान फिल्म फेस्टिवल' की यादों को ताजा करते हुए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही नंदिता ने वहां की कई शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
नंदिता दास - फोटो : इंस्टाग्राम@nanditadasofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'फायर', 'अर्थ' और 'बवंडर' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस नंदिता दास ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर 'बुसान फिल्म फेस्टिवल' की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ नंदिता ने यादों को ताजा करते हुए खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

नंदिता का पोस्ट
नंदिता दास ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई शानदार तस्वीरें 'बुसान फिल्म फेस्टिवल' से शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ नंदिता ने कैप्शन में लिखा, 'बुसान डायरी अब खत्म हो रही है, हालांकि मैं फिल्म फेस्टिवल और शहर से दस दिन पहले ही चली गई थी। समय तो बस एक सामाजिक ढांचा है, इसलिए इससे फर्क नहीं पड़ता कि यह कब खत्म हुआ या मैंने इसे कब साझा किया। अगर कई साल बाद मैं इन पलों को याद करना चाहूं, तो @busanfilmfest के लिए मुझे इन्हें यहां लिखना जरूरी है। तो, ये रहे उद्घाटन और समापन समारोह के कुछ खास पल और उन पुराने-नए दोस्तों के साथ बिताए लम्हे जिनसे मैं मिली। ये आपके लिए शायद खास न हों, लेकिन ये छोटे-बड़े अनुभव मिलकर जिंदगी बनाते हैं। ऐसा लगता है जैसे बहुत समय बीत गया, पर खुशी है कि ये भी मेरी यादों का हिस्सा हैं।'

नंदिता ने सभी का किया शुक्रिया
'@lailatyabji, आपकी खूबसूरत कांजीवरम साड़ी के लिए शुक्रिया, जिसे एक बुनकर ने मेहनत से बनाया। मैंने इसे हथकरघा का सम्मान करने और साड़ी शेयर करने की खुशी के लिए पहना। लैला, आपका कलेक्शन इतना शानदार है कि शायद आपको मुझसे कुछ चाहिए ही नहीं, लेकिन मैं अपने परिवार और दोस्तों को खुशी से साड़ी उधार दूंगी। समापन रात का लुक और बीच में जो मैंने पहना, वह सब @urvashikaur की वजह से था, जो आरामदायक और खूबसूरत था- हथकरघा से बना। शुक्रिया! जल्द बताऊंगी कि बुसान से कहां गई और क्यों!'
विज्ञापन

'बुसान फिल्म फेस्टिवल' के बारे में
'बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित एक प्रतिष्ठित फिल्म उत्सव है, जो हर साल सितंबर या अक्तूबर में होता है। यह समारोह एशियाई सिनेमा को बढ़ावा देने और विश्व भर की उत्कृष्ट फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है। इस साल 2025 में, यह 17 से 26 सितंबर तक आयोजित हुआ और इसमें एशियाई सिनेमा के लिए एक नया प्रतियोगिता खंड भी शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें: वेकेशन पर अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ दिखे अली गोनी, अबू धाबी से शेयर की मजेदार तस्वीरें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें