फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीनों ही रोने लगे', कुमार विश्वास ने बताया 'रामयण' के गानों पर हांस जिमर-एआर रहमान के साथ काम करने का अनुभव

Wed, 08 Oct 2025 11:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kumar Vishvas: रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' को नितेश तिवारी व्यापक स्तर पर बना रहे हैं। इस फिल्म के गाने कुमार विश्वास लिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में इस फिल्म में गाने लिखने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि भगवान की विदाई का गाना पूरा होने में सात दिन लगे।
विज्ञापन
कुमार विश्वास-हांस जिमर-एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की 'रामायण' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका अदा करेंगी। फिल्म को खास बनाने के लिए मेकर्स हर स्तर पर काम कर रहे हैं। फिल्म के संगीत पर भी विशेष फोकस है। 'रामायण' के गाने कवि कुमार विश्वास लिख रहे हैं। संगीतकार एआर रहमान और हांस जिमर पर इस फिल्म का साउंडट्रैक तैयार करने की जिम्मेदारी है। हाल ही में कुमार विश्वास ने एक इवेंट में फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया।

विज्ञापन

बोले- 'हांस जिमर के बारे में नहीं पता था'
कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में एक इवेंट में इस फिल्म में हांस जिमर और एआर रहमान के साथ फिल्म 'रामायण' के गानों पर काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि गाने ऐसे बनते हैं कि हम तीनों ही रोने लगते हैं। इसके अलावा उन्होंने हांस जिमर को लेकर कहा कि उन्हें उनके बारे में पहले पता ही नहीं था। उनकी भतीजी ने जब उन्हें सुना कि वे हांस जिमर के साथ काम कर रहे हैं तो कहा कि चाचा आपने तो कमाल कर दिया।
 

भतीजी ने कहा, 'चाचा आपने कमाल कर दिया'
इवेंट में कुमार विश्वास ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं था कि हांस जिमर कौन हैं। कुमार विश्वास ने कहा, 'मुझे पता भी नहीं था कि हान्स जिमर कौन हैं? मुझे लगा होगा कोई अंग्रेज। वह तो हमारे घर का जो फैमिली व्हॉट्सएप ग्रुप है, उसमें ये खबर गई कि हांस जिमर, एआर रहमान और कुमार विश्वास गाने कर रहे हैं तो मेरी भतीजी ने लिखा है कि चाचा आपने तो कमाल कर दिया। मैंने पूछा कि क्या कमाल कर दिया? तो उसने हांस जिमर के बारे में बताया'।

कैसा रहा हांस जिमर और एआर रहमान के साथ काम करने का अनुभव?
इवेंट में कुमार विश्वास ने फिल्म के गाने लिखने के अनुभव और एआर रहमान व हांस जिमर के साथ काम करने के बार में भी किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि भगवान की विदाई का गाना बनाने में सात दिन लग गए। कुमार विश्वास ने कहा, 'इस कहानी के अंदर एक प्राण तत्व है। एक क्रिश्चियन (हांस जिमर) हैं। एक इस्लाम के ईमान गाने वाला (एआर रहमान) और एक सनातनी (कुमार विश्वास) है। गाने करते हैं, तो तीनों रो रहे होते हैं। भगवान की विदाई का गाना सात दिन में निपटा, क्योंकि ये पूरा ही नहीं होता था'।
विज्ञापन

कौन हैं हांस जिमर?
बता दें कि हांस जिमर जर्मनी के लोकप्रिय कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं।  उन्होंने 'द लायन किंग', 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन', 'इन्सेप्शन', 'ड्यून' जैसी कुछ हिट फिल्मों का साउंडट्रैक दिया है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें