फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar: नाना पाटेकर ने प्रकाश झा संग फिर मिलाया हाथ, इस वेब सीरीज से करेंगे ओटीटी डेब्यू

Tue, 08 Nov 2022 07:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाना पाटेकर ने प्रकाश झा संग एक वेब सीरीज के लिए हाथ मिलाया है। करीब दो साल बाद वह प्रकाश झा की वेब सीरीज लाल बत्ती से वापसी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा के काफी दिग्गज अभिनेता हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के काफी टैलेंटेड कलाकार हैं। अभिनेता अपनी असाधारण स्किल्स से फैंस को अपना दीवाना बना देते हैं। रुपहले पर्दे पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता काफी समय से सिनेमा और फिल्मी दुनिया से गायब हैं। आखिरी बार उनको साल 2020 में फिल्म इट्स माई लाइफ में देखा गया था। हालांकि अब अभिनेता एक बार फिर सिनेमा जगत में वापसी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फिर साथ आए नाना और प्रकाश
नाना पाटेकर ने प्रकाश झा संग एक वेब सीरीज के लिए हाथ मिलाया है। करीब दो साल बाद वह प्रकाश झा की वेब सीरीज लाल बत्ती से वापसी करने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज के जरिए नान पाटेकर ओटीटी पर वापसी करने जा रहे हैं। ये एक सोशल और पॉलिटिकल वेब सीरीज होने वाली है। प्रकाश झा और नाना पाटेकर दूसरी बार एकसाथ काम करने वाले हैं। इससे पहले नाना प्रकाश झा की राजनीति में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ संग नजर आए थे। 

इसे भी पढ़ें- Dev Deepawali 2022: काशी में दिखा हप्पू और रज्जो का धमाल, लौटकर सुनाए देव दीपावली की दिव्यता के अद्भुत किस्से
विज्ञापन


ये अभिनेत्री निभाएंगी लीड रोल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेब सीरीज के निर्माताओं ने इसके लिए मेघना मलिक को लीड रोल के लिए चुना है। बता दें कि मेघना टीवी इंडस्ट्री का काफी जाना-पहचाना नाम हैं। इससे पहले वह मिर्जापुर, अरण्यक और बंदिश बैंडिट्स जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार मेघना फिल्म अनेक में नजर आई थीं। जानकारी के अनुसार इस सीरीज में वह नाना पाटेकर की पत्नी का रोल अदा करेंगी।
विज्ञापन


मीटू का लग चुका है आरोप
बता दें कि बीते दिनों तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर मीटू आंदोलन के दौरान एक फिल्म के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री ने 2022 में दावा किया था कि उन्हें नाना पाटेकर, बॉलीवुड के माफियाओं ने निशाना बनाया था। हालांकि नाना पाटेकर ने सभी आरोपों का खंडन किया था, लेकिन यूजर्स ने उनको खूब ट्रोल भी किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें