फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की 'काला करिकालन' में नाना पाटेकर की एंट्री, पहली बार दिखेंगे साथ

Mon, 29 May 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
नाना पाटेकर
विज्ञापन
रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला करिकालन' में हुमा कुरैशी के अलावा एक और बॉलीवुड एक्टर काम करने जा रहे हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन


'काला करिकालन' के मेकर्स ने पूरी स्टारकास्ट रिवील कर दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म में नाना पाटेकर का रोल काफी अहम है। रजनीकांत, हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अंजलि पाटिल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। नाना पाटेकर और रजनीकांत को एकसाथ पहली बार किसी फिल्म में देखना दिलचस्प होगा। पिछले साल रजनीकांत पर दिए गए नाना पाटेकर के कमेंट ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। उन्होंने रजनीकांत के स्टारडम पर कहा था कि सबसे बड़ा सुपरस्टार फिल्में होती हैं।

इस फिल्म का पहला लुक और पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। रजनीकांत के दामाद धनुष फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत कर रहे हैं जो रजनीकांत के साथ पहले 'कबाली' फिल्म कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे तमिल बच्चे की भूमिका में हैं जो बचपन में ही मुंबई भाग जाता है और बड़ा होकर डॉन बनता है। कुछ दिन पहले खबरें भी आईं थीं कि फिल्म गैंगस्टर हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित है। उनके गोद लिए हुए बेटे सुंदर शेखर के रजनीकांत को नोटिस भेजने के बाद मेकर्स ने साफ कर दिया था कि फिल्म का हाजी मस्तान की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। ये फिल्म लगातार 40 दिनों तक शूट की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें