कैटरीना कैफ अपनी फिटनेस का कितना ध्यान रखती हैं ये तो सभी जानते हैं। जिम में एक्सरसाइज करते हुए उनकी तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। कैट अभी तक आलिया और परिणीति के साथ जिम में टाइम बिताती थीं लेकिन अब जिम में उनके दोस्त बदल गए हैं।
कैट का और किसी के साथ नहीं बल्कि सलमान खान के परिवार वालों के साथ जिम में एक्सरसाइज कर रही हैं। पहले सलमान थे जो कैट का हर जगह साथ देते थे और अब उनके परिवार की अगली जेनरेशन कैट को अकेला नहीं छोड़ रही है। हम और किसी नहीं बल्कि सलमान के भांजे और भतीजों की बात कर रहे हैं। कैट को अब यही बच्चे जिम में कंपनी देते हैं।
कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो इन बच्चों के साथ जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। कैट ने तस्वीर के साथ लिखा है 'भविष्य के टाइगर'। अब आज का टाइगर तो केवल एक ही है और वो हैं सलमान खान।
The future "Tigers" 🐯 @zahaankara @nirvankhan15 @iamarhaankhan @yasminbodyimage
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on May 27, 2017 at 8:38am PDT
इस तस्वीर में सोहेल खान के बेटे निरवान, अरबाज के बेटे अरहान, फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के बेटे जहान के साथ एक और स्टार किड है जिसने अपनी शक्ल छुपा रखी है। ये और कोई नहीं बल्कि सलमान की बहन अलवीरा के बेटे अयान हैं।