फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा
नमित मल्होत्रा की इस पोस्ट से एक ओर जहां रामनवमी पर रामायण से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनका इंतजार अब कुछ दिन और बढ़ गया है। वहीं फैंस को अब 2 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही नमित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट के जरिए ये भी हिंट दिया है कि वो उस दिन कोई बीटीएस वीडियो भी साझा कर सकते हैं। जिसमें टीम की तैयारी या शूटिंग अनुभव देखने को मिल सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः सलमान की फिल्म से कटा रोल, शाहिद के साथ पूरा गाना ही हटाया; आरती छाबड़िया ने बॉलीवुड की राजनीति पर किए खुलासे
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे। जबकि साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।
इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘रामायण’ को हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी और बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान और हॉलीवुड संगीतकार हैंस जिमर ने मिलकर तैयार किया है।