हां यह बात सही है कि मेरी बीवी प्रेगनेंट है। इसमें कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं हैं। हम सभी बहुत खुश हैं।
यह बात अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया डिसूजा के बारे में कही। पिछले कई सप्ताहों से इस बारे में अफवाहें थीं कि जेनेलिया मां बनने वाली हैं।
आखिरकार इस खबर पर मुहर खुद रितेश देशमुख ने लगा दी है। अंग्रेजी अखबार 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में रितेश ने माना है कि उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा प्रेग्नेंट है।
उन्होंने कहा, हां वो प्रग्नेंट हैं। हम नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं और इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। पिछले काफी समय से जेनेलिया के गर्भवती होने की खबरें हैं।