शाहरुख खान ने इन बातों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि उनका तीसरा बच्चा बिल्कुल शाहरुख की तरह ही दिखता है। उनका यह तीसरा बेटा सरोगेसी तकनीक से हुआ था।
जो फिल्म सितारे शाहरुख के बेटे अब्राम को देखकर आ रहे थे उनका कहना था कि शाहरुख के बेटे के चेहरे पर वैसे ही डिंपल पड़ते हैं जैसे डिंपल उन्हें पड़ते हैं।
लेकिन शाहरुख इस बात से सहमत नहीं हैं। हाल ही में अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रमोशन के दौरान अपने बेटे के सवाल से वह बच नहीं पाए।
एक सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा कि उनका बेटा फिलहाल किसी की तरह नहीं दिखता है न उनकी तरह न उनकी पत्नी गौरी की तरह। उन्होंने कहा कि यह आने वाले वक्त के साथ पता चलेगा कि वह किसकी तरह दिखेगा।