सरकार से की ये अपील
अपने परिवार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी बहन की बेटियां और उनके पति सिवसागर में रहते हैं और उनके घर पानी से भर गए हैं। मैं उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन हालात बहुत खराब हैं।’
उन्होंने सरकार से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘आज भारत के वैज्ञानिक चांद पर सैटेलाइट भेज रहे हैं और कई देशों ने बाढ़ की समस्या का समाधान निकाल लिया है। नीदरलैंड जैसे देश ने समुद्र से जमीन तक वापस ले ली है। समझ नहीं आता कि हमारी सरकारें एक्सपर्ट्स की टीम बनाकर इस समस्या का हल क्यों नहीं निकाल पा रही हैं।’
असम बाढ़ के बारे में
आदिल हुसैन ने लोगों से सोशल मीडिया के जरिए मदद करने की अपील भी की है। असम में बाढ़ का संकट लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 5 जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटों में 2 और लोगों की मौत के बाद इस साल बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 68 तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- ‘इस बार के हालात की कल्पना भी नहीं कर सकते…’, सिंगर पापोन ने असम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगाई मदद की गुहार