फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: क्या इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर? कैफे से वायरल हुए वीडियो पर फैंस ने लगाई अटकलें

Mon, 27 Jul 2026 06:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur and Yashasvi Jaiswal: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के एक कैफे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बांद्रा वेस्ट के एक कैफे का है, जहां दोनों एक ही समय पर नजर आए।

विज्ञापन

वीडियो में दिखता है कि यशस्वी कैफे से बाहर निकलते हैं, जबकि मृणाल अंदर ही मौजूद रहती हैं। हालांकि दोनों के बीच किसी भी तरह की रोमांटिक बातचीत या क्लोज मोमेंट वीडियो में नहीं दिखता, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए।

कैसे शुरू हुई चर्चा?
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैन पेजेस ने इसे ‘डेटिंग’ से जोड़कर शेयर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह एक बड़ा टॉपिक बन गया। खास बात यह है कि इससे पहले दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया था, इसलिए फैंस के लिए यह काफी सरप्राइजिंग था।

विज्ञापन

क्या सच में डेट कर रहे हैं?
फिलहाल ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं है कि मृणाल और यशस्वी रिलेशनशिप में हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लोगों से जल्दबाजी में नतीजा न निकालने की अपील की है। कुछ का मानना है कि दोनों किसी काम, शूट या प्रोफेशनल मीटिंग के लिए मिले हो सकते हैं। अब तक ना मृणाल और ना ही यशस्वी ने इन अफवाहों पर कोई बयान दिया है।

उम्र का फर्क भी बना चर्चा का विषय
इस खबर के साथ दोनों की उम्र का अंतर भी चर्चा में आ गया। मृणाल ठाकुर 33 साल की हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल 24 साल के हैं। यानी दोनों के बीच करीब 9 साल का अंतर है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर भी अलग-अलग राय दे रहे हैं।

विज्ञापन

मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

करियर की बात करें तो…
यशस्वी जायसवाल 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे बन चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई और IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वहीं मृणाल ठाकुर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं। हाल ही में वह फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन और पूजा हेग्डे के साथ नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें- Karan Johar: करण जौहर फिर बने ‘ट्रेटर्स 2’ के होस्ट, जानिए कब और कहां आएगा रियलिटी शो?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें