फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmani Naaz: 'हर हर शंभू' गाने वाली 'फरमानी' के चचेरे भाई की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Sun, 06 Aug 2023 09:45 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने यूट्यूबर और गायक फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर डाली।
विज्ञापन
फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने यूट्यूबर और हर हर शंभू गाने वाली गायक फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर डाली। चना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी की है।

विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों ने की हत्या 
शनिवार देर शाम खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों को हमले की सूचना मिली तो वे तुरंत खुर्शीद को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकित तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने एक पक्ष के लोगों पर खुर्शीद की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि खुर्शीद यूट्यूबर सिंगर फरमानी नाज का चचेरा भाई था।

फरमानी नाज - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में जमकर हंगामा
यूट्यूब पर सिंगर फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने खतौली के सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने झमझाकर लोगों को शांत कराया। लोगों का आरोप है कि गांव के ही एक पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

हाल ही में वे हर-हर शंभू गाना गाकर सुर्खियों में आईं थी। जिसके बाद देवबंद के उलेमाओं ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था। कहा था, "इस्लाम में नाच-गाना हराम है।" इसके बाद फरमानी नाज ने उलेमाओं को जवाब दिया था कि "जब मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया था, तब ये उलेमा कहां थे। ये उलेमा इस्लाम के नाम पर महिलाओं के हर काम को हराम बता देते हैं। ये बताइए महिलाएं जाएं तो कहां जाएं।"

 यह भी पढ़ें:  सीमा हैदर और अंजू की कहानी से जुड़ाव महसूस नहीं कर पा रहे सनी देओल, बोले- पहले और अब में...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें