फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shriya Pilgaonkar: 'मैंने काम पाने के लिए कभी स्टारकिड कार्ड इस्तेमाल नहीं किया', नेपोटिज्म पर बोलीं श्रिया

Sat, 05 Aug 2023 09:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रिया ने हाल ही में, अपने माता-पिता को मालदीव की यात्रा पर ले जाने का सपना पूरा किया। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ी बातें साझा की। साथ ही नेपोटिज्म को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
श्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टिंग के दिग्गज सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी श्रिया ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने माता-पिता से कोई मदद न लेते हुए अभिनेत्री ने फिल्मों और ओटीटी में अपने काम से दर्शकों की सराहना हासिल की है। श्रिया ने हाल ही में, अपने माता-पिता को मालदीव की यात्रा पर ले जाने का सपना पूरा किया। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ी बातें साझा की। साथ ही नेपोटिज्म को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

इन वेब सीरीज में दिखा चुकी हैं अभिनय का दमखम
'गिल्टी माइंड्स' और 'द ब्रोकन न्यूज' जैसी ओटीटी सीरीज में अपने प्रदर्शन से दिल जीतने के बाद, श्रिया ने हाल ही में ओटीटी फिल्म 'इश्क-ए-नादान' के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी ओटीटी सफलता, माता-पिता सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर के साथ हाल की यात्रा और अन्य बातों के अलावा एक स्टार किड होने के फायदों के बारे में बात की है।

Sunny Deol: पिता धर्मेंद्र की वजह से एक्टर बने सनी देओल, 'गदर 2' के एक्टर ने खुद स्वीकार की यह बात

 श्रिया ने नहीं खेला स्टार किड कार्ड
अभिनेत्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी काम पाने के लिए स्टार किड कार्ड का इस्तेमाल किया है। मेरे लिए मेरी यात्रा काफी हद तक मेरे स्तर तक ही रही है। ईमानदारी से कहूं तो जब आप स्टार के परिवार से आते हैं तो यह आपके लिए इंडस्ट्री में खुद को साबित करना और मुश्किल हो जाता है। मेरे माता-पिता ने मुझे अभिनय को समझने में मेरी मदद की है और इमोशनलीभी मेरा साथ देने के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है कि मैं एक स्टार के घर में पैदा हुई हूं, लेकिन मैं अपने अभिनय से खुद को साबित जरूर कर सकती हूं।’


Kartik Aaryan: शहजादा की असफलता से कार्तिक आर्यन ने सीखा सबक, फिल्मों के चुनाव पर लिया यह बड़ा फैसला

विज्ञापन

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
 श्रिया ने आगे कहा, ‘इंडस्ट्री में आकर अपनी पहचान बनाना हमेशा से मेरा फैसला रहा है और मैं खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हूं। मुझे पता है कि मेरे माता-पिता हमेशा खड़े हैं और मुझे उनके साथ के अलावा केवल दर्शकों का ही साथ चाहिए।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें