महानतम ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक '800 द मूवी' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार दोपहर को मुंबई में महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा लॉन्च किया गया। ट्रेलर में ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता मधुर मित्तल को स्पिनर की भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है।