फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 The Movie: मुरलीधरन की बायोपिक 800 द मूवी का ट्रेलर जारी, महान स्पिनर के संघर्ष की कहानी बयां करेगी फिल्म

Tue, 05 Sep 2023 05:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महानतम ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक '800 द मूवी' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
'800 द मूवी' - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानतम ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक '800 द मूवी' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार दोपहर को मुंबई में महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा लॉन्च किया गया। ट्रेलर में ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता मधुर मित्तल को स्पिनर की भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन

Jamna Paar: मनीषा रानी के गाने 'जमना पार' का टीजर रिलीज, टोनी कक्कर के साथ जंच रहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन

निजी जिंदगी पर आधारित फिल्म
फिल्म महान श्रीलंकाई क्रिकेटर के जीवन की घटनाओं पर आधारित है। मुरलीधरन जन्म से तमिलियन हैं और उनकी शादी चेन्नई निवासी से हुई है। फिल्म में उनकी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी के बारे में बताया जाएगा। हालांकि, उनके जरिए लिए गए 800 टेस्ट विकेटों के सम्मान में फिल्म का नाम '800 द मूवी' रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jamna Paar: मनीषा रानी के गाने 'जमना पार' का टीजर रिलीज, टोनी कक्कर के साथ जंच रहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन

फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म का टीजर सोमवार को जारी किया गया था, जिसमें मुरलीधरन की यात्रा और उनके करियर की झलक दिखाई गई थी। टीजर में उन्हें मिले पहले खिताबों में से एक, 'स्कूलबॉय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' और श्रीलंका में राजनीतिक माहौल के प्रभावित होने के दौरान उनके द्वारा अनुभव किए गए कठिन समय की झलक दिखाई गई। महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुरलीधरन और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर और कप्तान सनथ जयसूर्या के साथ मुंबई में फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर का अनावरण किया। फैंस ट्रेलर को देखने के बाद काफी उत्साहित हो गए हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म के रिलीज की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।



Box Office Collection 2023: आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की टॉप 10 में एंट्री, विक्की कौशल की फिल्म से निकली आगे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें