फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: 'मुन्ना माइकल' धड़ाम, 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' मचा रही धमाल

Wed, 26 Jul 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
lipstick under my burkha
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, निधि अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मुन्ना माइकल का बिजनेस पांचवे दिन भी कुछ खास नहीं रहा।
विज्ञापन


पहले दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ 65 लाख रुपए के कलेक्शन से शुरुआत की थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ 32 लाख कमाए। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन अब तक का सबसे ज्यादा यानि 8 करोड़ 70 लाख रुपए रहा। चौथे दिन कलेक्शन लुढ़ककर 3 करोड़ 25 लाख हो गया। वही पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन 2.65 करोड़ ही रहा। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 27 करोड़ .57 लाख रुपए है। 

3000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहतर होने की उम्मीद थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार डांस मूव्स करते नजर आए हैं। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म मुन्ना नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो बचपन से ही माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बात करें फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' की तो पांचवे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.36 करोड़ की कमाई की। आपको बताते चलें कि ये कमाई फिल्म की पहले दिन की कमाई से ज्यादा है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.22 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.17 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली थी। फिल्म तीसरे दिन 1.28 करोड़ और चौथे दिन 1.36 करोड़ की कमाई के साथ लगातार बढ़त कर रहीं है।

इस हिसाब से अब तक फिल्म ने 8.44  करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें