शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, इस दौरान हमने पुराने दिनों को याद किया। उन स्मृतियों को याद किया जो दोस्त और साथी कलाकार के रूप में हमने साथ बिताये। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने मुमताज को अपनी जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश' की प्रति भी भेंट की। उन्होंने लिखा, मुमताज को अपनी सबसे चर्चित, बहुप्रशंसित जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश' की प्रति भेंट करना अद्भुत था। इस पुस्तक में मेरे करियर में उनके योगदान का विशेष उल्लेख है। उन्होंने आगे लिखा, लव यू मुमताज! हमारी मित्रता दीर्घायु हो।