फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: टाइगर 3 में सलमान-शाहरुख के सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने बनाया भव्य सेट, एक्शन सीन करते नजर आएंगे एक्टर

Wed, 22 Mar 2023 01:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ में सलमान के कैमियो के बाद शाहरुख ‘टाइगर 3’ में भी एक कैमियो रोल करने वाले हैं, जिसके लिए किंग खान ने अभी तक उस शेड्यूल की शूटिंग शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
सलमान-शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने का फैंस का सबसे बड़ा सपना होता है। इंडस्ट्री में इस जय-वीरू की जोड़ी काफी मुश्किल से ही देखने को मिलती है। हालांकि, दोनों को कई बार ऑफ-स्क्रीन एक साथ देखा गया है, लेकिन ‘पठान’ में उनका हालिया ऑनस्क्रीन ब्रोमांस फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं था। अब खबर आ रही है कि  ‘टाइगर 3’ में भी सलमान-शाहरुख के सीन के लिए मेकर्स एक बड़ा सेट बना रहे हैं।

विज्ञापन

टाइगर 3 में नजर आएंगे किंग खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ में सलमान के कैमियो के बाद शाहरुख ‘टाइगर 3’ में भी एक कैमियो रोल करने वाले हैं, जिसके लिए किंग खान ने अभी तक उस शेड्यूल की शूटिंग शुरू नहीं की है। ‘टाइगर 3’ मशहूर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

Kundali Bhagya: इस इंडियन क्रिकेटर ने 'कुंडली भाग्य' में ली धमाकेदार एंट्री, लुक देखकर फैंस बोले- गब्बर इज बैक

जय-वीरू की जोड़ी मचाएगी धमाल
खबरों की मानें तो ‘टाइगर 3’ में सलमान और शाहरुख  फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगे। यही नहीं, निर्देशक मनीष शर्मा और आदित्य चोपड़ा ने इसे फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट बनाने की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाईआरएफ ने इस सीन पर काम करना शुरू कर दिया है। इस सीन को शूट करने में लगभग 45 दिन लगेंगे, जिसमें सलमान और शाहरुख एक्शन करते नजर आएंगे।
 

Tiger. Ready. To. Roar. Again. In cinemas on Eid 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. Celebrate #Tiger3 with #YRF50 only at a big screen near you on 21st April 2023. pic.twitter.com/1TbuFMfMdr

— Yash Raj Films (@yrf) March 4, 2022

 

विज्ञापन

फैंस को फिल्म का है इंतजार
आपको बता दें कि ‘टाइगर 3’ में सुपर स्पाई जोया के रूप में कटरीना कैफ और खलनायक के रूप में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन में बिजी है। भाई जान की यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े और शहनाज गिल मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें