मुमताज अपने जमाने की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के लिए भी जानी गईं। 70 और 80 के दशक में उनके नाम का सिक्का चलता था। उन्होंने उस दौर के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया। आज भी उनकी खूबसूरती के चर्चे होते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मुमताज ने वर्ष 1974 में मयूर मध्वानी से शादी की थी। मयूर और मुमताज की दो बेटियां- नताशा और तान्या हैं। नताशा लुक के मामले में अपनी मां से चार कदम आगे हैं।