फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कानूनी पचड़े में फंसी कंगना रनौत, मुंबई पुलिस ने रनौत बहनों को भेजा समन

Sun, 19 Aug 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कंगना रनौत कानूनी विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ मुबंई के खार पुलिस स्टेशन ने समन जारी किया है। मीडिया में चल रही खबरें की मानें तो कंगना और उनकी बहन के खिलाफ मुंबई के प्रकाश रोहिरा नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रॉपर्टी डीलर का आरोप है कि कंगना ने हाल ही में मुंबई के पाली हिल में एक बंगला खरीदा है। जिसमें उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के कमीशन की पूरी रकम का भुगतान नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अभिनेत्री कंगना ने दावा किया है कि उनकी फाइनेंस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर की ओर से मांगे गए एक प्रतिशत (करीब 20 लाख रुपए) के कमीशन का भुगतान कर दिया है। कंगना का आरोप है कि जायज कमीशन देने के बाद प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश रोहिरा अब उनसे 2 प्रतीशत कमीशन की मांग कर रहे है। गौरतलब है कि कंगना ने इस प्रॉपर्टी डीलर से बीती जुलाई को बंगला खरीदा है।

उस सिलसिले में पुलिस ने उन्हें समन जारी किया है। वहीं बात करें कंगना की फिल्म की तो हल ही में उनकी पीरियड ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। कंगना की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर के साथ ही 'मणिकर्णिका' की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें