फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के जिम का उद्घाटन करेगी सलमान खान की ये एक्ट्रेस, इस वजह से मिला बड़ा मौका

Sat, 18 Aug 2018 09:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

इसी साल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं डेजी शाह बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के जिम का उद्घाटन करती नजर आएंगी। ये जिम हैदराबाद में खोला जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि चिसेल नाम के इस जिम की एक और ब्रांच हैदराबाद में खोली जानी है। कंपनी विराट कोहली संग पार्टनरशिप कर इस जिम की एक और ब्रांच खोलने की तैयारी में है। जिम का उद्घाटन अगले हफ्ते होगा। इसके लिए 19 अगस्त को डेजी हैदराबाद के लिए रवाना होंगी। 

विज्ञापन

Bollywood
दरअसल, डेजी के फिल्म 'रेस 3'  में एक गाने 'सेल्फिश' में स्पेशल एरियल एक्ट को  देखते हुए उन्हें इस शुभ काम के लिए चुना गया है। बता दें कि जब से डेजी ने एरियल योगा के वीडियो शेयर किये हैं। इसे देखते हुए जिम के उद्घाटन के लिए उन्हें परफेक्ट च्वॉइस माना जा रहा था।

ऐसे में डेजी भी इस बात को लेकर बहुत खुश हैं और फिल्म 'रेस 3' की पूरी टीम को धन्यवाद कर रही हैं। उन्होंने सलमान खान और रेमो डिसुजा को इस चुनाव के पीछे बड़ी वजह बताया है। 

बता दें कि एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म 'जय हो' में सलमान खान संग की थी। इसके बाद वह फिल्म 'रेस 3' में एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करती दिखीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें