फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, मुख्य आरोपी को वाहन मुहैया कराने वाले तीनों गिरफ्तार

सार

Rohit Shetty House Firing: शनिवार देर रात मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सिंघम' फ्रेंजाईजी की फिल्मों के लिए लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने इंडस्ट्री में सबको झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुणे पुलिस ने रविवार सुबह पांच लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कई अहम सुराग मिले हैं। 

विज्ञापन

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
किसने मुहैया कराया मुख्य आरोपी को वाहन?
मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी करने वाले जिन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई है, उन्होंने लॉजिस्टिक और व्हीकल (एक्टिवा) मुख्य शूटर को मुहैया कराया था। दरअसल, आज रविवार सुबह पुणे पुलिस और मुंबई पुलिस समेत क्राइम ब्रांच ने मिलकर पांच लोगों को हिरासत में लिया था। इन पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य दो अभी भी हिरासत में है। 

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
'पूरा मॉड्यूल बड़े गैंग से मिलता-जुलता है'
इस पूरी वारदात को अंजाम देने में उनके रोल को वेरीफाई किया जा रहा है। मुख्य शूटर को लेकर अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस की माने तो यह पूरा मॉड्यूल बड़े गैंग से मिलता-जुलता है।
विज्ञापन

घटना के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी
शनिवार देर रात डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जूहू स्थिति घर के बाहर फायरिंग हुई। जिस समय यह फायरिंग हुई, उस वक्त रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे। घटना के बाद जुहू पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी केवल एक ही था। पुलिस ने इस मामले में रोहित शेट्टी का बयान भी दर्ज किया है। 

पुणे में पकड़े गए आरोपी, कुख्यात गैंग से जुड़े तार; रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले की जांच तेज

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
पुलिस ने घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी चलते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में गैंगस्टर लिंक की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें