फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है ऋतिक रोशन का वर्कआउट के बाद सबसे अजीबोगरीब खाना? तस्वीर शेयर कर दिखाई खाने की झलक

Sun, 01 Feb 2026 08:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने अपने वर्कआउट के बाद के सबसे अजीबोगरीब खाने की एक खास झलक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। जिसे देखने के बाद प्रशंसक भी हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन की फिटनेस और खाने की आदतें काफी चर्चा में हैं। उन्होंने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने वर्कआउट के बाद का खाना शेयर किया, जो सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन बहुत पौष्टिक है।
विज्ञापन

ऋतिक रोशन का पोस्ट
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट के बाद के खाने की खास थाली की एक तस्वीर शेयर की है। इस थाली में ज्वार की रोटी, भिंडी, चुकंदर, बैंगन, पापड़ी, लौकी, अंडे का सफेद भाग और दाल शामिल है। ऋतिक ने इसे अपना पसंदीदा 'भारतीय मिश्रण' कहा और लिखा कि यह फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर है। उन्होंने मजाक में लिखा, 'उफ... इससे बेहतर और क्या हो सकता है?' ऋतिक के फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर कई कमेंट्स कर हैरानी जताई है। एक फैन ने लिखा, 'मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं खाया', एक फैन ने पूछा, 'क्या आप हर तरह का खाना तीखा खाते हैं?', तो वहीं एक फैन ने ऋतिक की तारीफ में लिखा, 'हमेशा की तरह प्रेरणादायक।'

ओटीटी पर ऋतिक का कमाल
ऋतिक अब ओटीटी पर प्रोड्यूसर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। वे 'स्टॉर्म' नाम की थ्रिलर सीरीज बना रहे हैं, जो प्राइम वीडियो पर आएगी। इसका निर्देशन अजीतपाल सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने 'तब्बर' जैसी सीरीज बनाई है। यह मुंबई में फिल्माई जा रही है और प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'कृष 4'?
ऋतिक अपनी 'कृष' फ्रैंचाइजी की फिल्म 'कृष 4' से निर्देशन की शुरुआत करने वाले हैं। वह इस फिल्म में फिर से कृष के किरदार में अभिनय भी करेंगे। फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स और राकेश रोशन मिलकर कर रहे हैं। शूटिंग इस साल या फिर अगले साल से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: D55: 'तेरे इश्क में' के बाद धनुष की 55वीं फिल्म का एलान, इस एक्ट्रेस के साथ पहली बार नजर आएंगे अभिनेता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें