फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Khanna: सोनाक्षी के बाद मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर पर कसा तंज, फिल्म 'रामायण' में कास्टिंग पर उठाए सवाल

Thu, 19 Dec 2024 02:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mukesh Khanna: अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका अदा करेंगे। इस पर 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने तंज कसा है और विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर-मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों फिल्मी कलाकारों की निजी जिंदगी पर खूब टीका-टिप्पणी कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश को लेकर कमेंट किया। इस पर सोनाक्षी ने पलटकर जब जवाब दिया तो सफाई भी पेश की। सोनाक्षी के बाद उन्होंने अब रणबीर कपूर पर टिप्पणी की है। 'शक्तिमान' फेम अभिनेता ने 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

बोले- मुझ पर आरोप लगेंगे
मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर की 'रामायण' में कास्टिंग पर विवादित बयान दिया है। हाल ही में मिड डे से बातचीत में एक्टर से नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म में रणबीर को भगवान राम की भूमिका में लिए जाने पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। अगर मैं कुछ कहूंगा तो मुझ पर हर किसी और हर चीज के बारे में टिप्पणी करने के आरोप लगेंगे। लोगों ने मेरी छवि बिगाड़ दी है। मैंने हाल ही में जैकी श्रॉफ के बेटे के बारे में टिप्पणी की... मैं असभ्य नहीं हूं, लेकिन मैं अपने मन की बात कहता हूं'।

ये खबर भी पढ़ें:
The Raja Saab: प्रभास की चोट के कारण आगे खिसकी 'द राजा साब'? निर्माताओं ने पोस्ट कर दिया जवाब

रावण जैसा नहीं दिखना चाहिए
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'अगर वे रामायण बना रहे हैं तो अरुण गोविल के साथ तुलना तो होगी ही। बता दें कि दूरदर्शन के धारावाहिक 'रामायण' में एक्टर अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका अदा की, जो काफी पसंद की गई। नितेश तिवारी की फिल्म में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर मुकेश खन्ना ने कहा, 'मैं यही कहूंगा जो भी भगवान राम की भूमिका अदा करे, उसे राम का रूप धारण करना चाहिए। उसे रावण जैसा नहीं दिखना चाहिए।' 

ये खबर भी पढ़ें:
De De Pyaar De 2: 'दे दे प्यार दे 2' के लिए और लंबा हुआ दर्शकों का इंतजार, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म

तय करने वाला मैं कौन हूं?
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'अगर आप परदे पर भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं तो आपको पार्टी करने और ड्रिंक करने की इजाजत नहीं है। अगर वे असल जिंदगी में (लंपट छिछोरे) बदतमीज गुंडे हैं, तो यह स्क्रीन पर दिखेगा।  लेकिन, यह तय करने वाला आखिर मैं कौन हूं कि भगवान राम का किरदार कौन अदा करेगा? 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन

आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रभास की आदिपुरुष का दिया उदाहरण'
मुकेश खन्ना ने परदे पर भगवान राम की भूमिका को लेकर फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास को लेकर उदाहरण दिया। अभिनेता ने निर्माताओं को भी कास्टिंग करते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। एक्टर ने प्रभास को लेकर कहा कि इतना बड़ा कलाकार होने के बाद भी लोगों ने स्वीकार नहीं किया। ऐसा नहीं है कि वे खराब अभिनेता हैं, बल्कि हकीकत ये है कि वे भगवान राम की तरह नहीं दिखाई देते। अब राम का किरदार निभाने वाले एक्टर, कपूर परिवार के प्रतीक हैं। वे अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन मैं उनके चेहरे को देखूंगा और उन्हें राम जैसा दिखना चाहिए'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें