फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने किया सुजैन की पोस्ट पर कमेंट, एक्स वाइफ के बॉयफ्रेंड से कही ये बात

Thu, 19 Dec 2024 01:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का कई साल पहले तलाक हो गया। दोनों ही अब अलग-अलग लोगों के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान को लेकर सोशल मीडिया पर एक बात कही।  

विज्ञापन
ऋतिक रोशन-अर्सलान गोनी और सुजैन खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@suzkr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का जब तलाक हुआ था, तो लोगों ने मान लिया था कि इनके रिश्ते पहले की तरह कभी सहज नहीं रहेंगे। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों को साथ देखा गया, ऋतिक रोशन और सजुैन ने कभी भी अपने रिश्ते में खटास पैदा नहीं होने दी। वह पति-पत्नी नहीं रहे लेकिन एक-दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं। एक-दूसरे की खुशियों में समय-समय पर शामिल होते हैं। हाल ही में ऋतिक ने एक्स वाइफ सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी का नाम लेकर, एक जरूरी बात सोशल मीडिया पर शेयर की।

दिलजीत दोसांझ ने कश्मीर से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, अलविदा करते हुए किए गुरुद्वारे के दर्शन 

विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने क्या कहा 
सुजैन, ऋतिक से तलाक के बाद अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में आईं। इन दोनों को अकसर ही पब्लिक इवेंट, फैमिली फंक्शन में साथ देखा जाता है। सुजैन, अर्सलान के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा करती है। हाल ही में सुजैन ने अर्सलान को अपने इंस्टाग्राम पेज पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही खुद को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत महिला बताया, क्योंकि उन्हें अर्सलान जैसा प्यार करने वाला साथी मिला है। सुजैन की इसी इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऋतिक रोशन का कमेंट भी नजर आया। उन्होंने भी अर्सलान को बर्थडे विश किया और लिखा-हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड।

 

 

कैसा है इनका रिश्ता 
ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान को जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाएं दी हैं क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ सुजैन और अर्सलान की पार्टीज में शामिल होते हैं। साथ ही ऋतिक, सबा, सुजैन, अर्सलान, सभी अपनी तस्वीरें साथ में सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

विज्ञापन

पैरेंट्स होने की जिम्मेदार भी निभा रहे हैं
सुजैन और ऋतिक तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, नए रिलेशनशिप में जा चुके हैं। लेकिन पैरेंट्स होने की अपनी जिम्मेदारियों को वह बखूबी निभा रहे हैं। ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बेटों की परवरिश में कोई कमी नहीं रखते हैं। कई बार ऋतिक रोशन, सुजैन खान को अपने बच्चों के साथ वैकेशन मनाते हुए देखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें