सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य एक समय पर टॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हुआ करते थे लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म कर दिया है और अपनी-अपनी लाइफ में आगे भी बढ़ गए हैं। हालांकि, यह भी सच है कि सामंथा और नागा चैतन्य एक-दूसरे से जुड़े सवालों का काफी शांति से जवाब देते हैं। बीते दिनों सामंथा रुथ प्रभु 'कॉफी विद करण' में शामिल हुई थीं और तब करण जौहर ने सामंथा से नागा चैतन्य से जुड़ा सवाल किया था और अब कुछ ऐसा साउथ अभिनेता के साथ भी ऐसा ही हुआ है।