अर्जुन की खुशी का ठिकाना नहीं
इस शो में बतौर को-होस्ट अपनी एंट्री को लेकर अर्जुन बिजलानी का कहना है, मैं 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं। युवाओं के बीच इस शो के प्रति हमेशा ही गजब का क्रेज देखने को मिला है। साथ ही इस शो के गेम-चेंजिंग कॉन्सेप्ट भी मुझे बेहद पसंद आए हैं।' अर्जुन बिजलानी ने आगे कहा, 'मेरे फैंस को पता है कि नई और मजेदार चीजों के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं। ऐसे में इस शो को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।' उन्होंने कहा कि अपनी को-होस्ट सनी लियोनी के साथ शो के इस नए सीजन को बुलंदियों पर ले जाने के लिए उत्साहित हूं और उम्मीद है कि फैंस को ये शो बेहद पसंद आएगा।
सनी लियोनी ने कही यह बात
अर्जुन बिजलानी के साथ 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' को होस्ट करने को लेकर सनी लियोनी भी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'अपने को-होस्ट अर्जुन बिजलानी के साथ मैं इस शो के नए सीजन के लिए तैयार हूं।' सनी ने आगे कहा, 'अर्जुन काफी फन लविंग हैं। मुझे यकीन है कि यह शो धमाकेदार होने वाला है। दर्शक इस शो को खूब एंजॉय करने वाले हैं।'
पहली बार शो होस्ट करेंगे अर्जुन
बता दें कि अर्जुन बिजलानी कई पॉपुलर टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं। मगर, एमटीवी के इस युवा केंद्रित शो को वह पहली बार होस्ट करते नजर आएंगे। बता दें कि अर्जुन बिजलानी 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'नागिन' , 'मोहे रंग दे', 'रिमिक्स', 'कार्तिका' और 'काली - एक पुनर अवतार' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।