हाल ही में पलक तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें वह अपने फैंस को अपने हाल ही में हुए शूट की जानकारी दे रही हैं। पलक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बोल्ड ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो साझा करने के साथ-साथ वह लिखती हैं, 'शूट टाइम।' आए दिन अपने ग्लैमरस फोटोज से फैंस को लुभाने वाली पलक के प्रशंसकों को यह स्टोरी देखकर काफी खुशी मिली होगी। क्योंकि इस स्टोरी से साफ पता लग रहा है कि जल्द ही पलक अपने फैंस के साथ अपनी नई तस्वीरें साझा करने वाली हैं।

इसके बाद भी पलक ने अपनी स्टोरी पर कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह शूट के दौरान अपने फोटोग्राफर्स और टीम के साथ मस्ती-मजाक करती नजर आ रही हैं। पलक हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

पिछले दिनों पलक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस पहने नजर आ रही थीं। तस्वीरों में पलक ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहने तरह-तरह के पोज देती दिखाई दे रही हैं। साझा की गई कुछ तस्वीरों में पलक बालकनी में खड़े होकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके इस बोल्ड लुक को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।