पिप्पा में मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग के अनुभवों के बारे में मृणाल कहती हैं, "फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत अच्छा समय बिताया और बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ सीखा। अपने किरदार की तैयारी के दौरान उस दौर की जानकारी हासिल करते हुए मुझे बहुत मजा आया। मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं जो भारत की जीत को व्यक्तिगत रूप से दर्शाती है।"
फिल्म के अगले शेड्यूल में फिल्म के हीरो ईशान खट्टर और प्रियांशु पेन्युली के खास सीन फिल्माए जाने हैं और निर्देशक राजा कृष्ण मेनन इन दिनों इन्हें पूरा करने में दिन रात लगे हुए हैं। मलायलम अभिनेता टी पी माधवन के बेटे राजा कृष्ण मेनन की पढ़ाई लिखाई बेंगलुरू में हुई है। फीचर फिल्मों में आने से पहले उन्होंने विज्ञापन फिल्मों की दुनिया में लंबा समय बिताया है। फिल्मों का निर्देशन शुरू करने से पहले वह हिंदी फिल्मों के ट्रेलर एक्सपर्ट रह चुके हैं। ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘आर्मी’ और ‘लोफर’ जैसी फिल्मों के ट्रेलर राजा ने ही एडिट किए थे।