फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: मिस्टर बीस्ट बोले- जय श्रीराम, रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष; यहां देखें फिल्म इवेंट की झलक

Sat, 26 Sep 2026 06:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Promotional Event: आज रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण का स्पेशल प्रमोशनल इवेंट हुआ, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के साथ पॉपुलर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी फिल्म को प्रमोट करते नजर आए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
विज्ञापन
रामायण ईवेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। अब फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन को लेकर एक खास तस्वीर सामने आई है। 26 सितंबर को एक स्पेशल प्रमोशनल इवेंट में मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट भी नजर आए।
विज्ञापन


स्टारकास्ट के साथ नजर आए मिस्टर बीस्ट
इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, डायरेक्टर नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, रवि दुबे और मिस्टर बीस्ट एक साथ नजर आए। सभी ने कैमरे के सामने पोज दिए। इस दौरान रणबीर और मिस्टर बीस्ट की साथ में तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान खींचा। 

वहीं, मिस्टर बीस्ट भी इस मौके पर भारतीय संस्कृति और भगवान राम के प्रति सम्मान जाहिर करते नजर आए। उन्होंने ‘जय श्रीराम’ कहा। सामने आई तस्वीरों में रणबीर कपूर कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं, मिस्टर बीस्ट भी उनके साथ पोज देते दिखाई दिए। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
विज्ञापन



रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष
फिल्म के प्रमोशनल इवेंट से रणबीर कपूर की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह शिव धनुष उठाते नजर आ रहे हैं। रणबीर का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी उत्साहित नजर आए।

ऐसी होगी फिल्म की कास्ट 
‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
  • बता दें कि 'रामायण' इसी साल दुनियाभर में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को रिलीज होगी।
  • इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे।
  • वहीं, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें- कल्कि 2: अगले साल के बीच तक फिल्म की शूटिंग होगी पूरी, डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट; रिलीज डेट का किया खुलासा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें