आगामी एपिसोड में मलाइका के शो में गेस्ट के रूप में करण जौहर नजर आने वाले हैं। करण जौहर और मलाइका की दोस्ती काफी पुरानी है और दोनों अक्सर आसानी से एक-दूसरे से अपनी निजी जिंदगी की बातें साझा कर लेते हैं। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में करण जौहर मलाइका से कई तरह से सवाल करने वाले हैं। लेकिन निर्माता ने अभिनेत्री से अचानक से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल पूछा, जिसे सुन मलाइका शर्म से लाल हो गईं। बातचीत के दौरान करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा से बेडरूम सीक्रेट्स पर सवाल किया।
Urfi Javed: शिकायत दर्ज होने के बाद भड़कीं उर्फी जावेद, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे बतौर सबूत कोर्ट में पेश करना
लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर मलाइका से पूछते दिखेंगे कि क्या मलाइका और अर्जुन कपूर बेडरूम में एक्सपेरिमेंट करते हैं। यह सवाल आते ही मलाइका अरोड़ा का चेहरा शर्म से लाल हो गया है। करण ने पूछा, 'तो क्या आप अर्जुन के साथ मिलना पसंद करती हैं? एक्सपेरिमेंट करती हैं?' मलाइका ने करण को शो से जाने के लिए कहकर पर्सनल लाइफ पर बातचीत से दूर जाने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही हैं। करण ने आगे मलाइका से पूछा कि क्या- 'सेक्स टॉयज हैं'? मलाइका ने करण की एक भी बता का जवाब देना सही नहीं समझा, लेकिन वह शरमाना बंद नहीं कर सकीं।
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम