फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Cinema Day: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर 100 रुपये से भी कम में मूवी देखने का मौका, मिलेगा बंपर फायदा

Thu, 21 Sep 2023 02:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देशभर के सभी सिनेमाघरों में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के रूप में मनाएगा। इस दिन प्रति फिल्म की टिकट की कीमत महज 99 रुपये होगी।
विज्ञापन
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देशभर के सभी सिनेमाघरों में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के रूप में मनाएगा। इस दिन प्रति फिल्म की टिकट की कीमत महज 99 रुपये होगी। बीते साल भी सिनेमा के इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया गया था। वहीं अब एक बार फिर सिनेमा लवर्स के लिए इस दिन का मनाया जाएगा। । इसके साथ ही सभी फिल्मों के टिकटों के दाम पर भारी छूट मिलेगी चाहे जवान हो या गदर 2।

विज्ञापन


मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने नेशनल सिनेमा डे की घोषणा की है। इस साल भी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एक बार फिर ये ऑफर लेकर आया है। नेशनल सिनेमा डे 13 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा। एक दिन के लिए देशभर में सभी फिल्मों के टिकटों के दाम गिराकर महद 99 रुपये कर दिए जाएंगे। जवान हो या गदर 2, या फिर नई रिलीज होने वाली फिल्में, दर्शक किसी भी फिल्म को अब 100 रुपये से भी कम में देख पाएंगे।


 

बीते साल बिकी थीं 75 रुपये में मूवी टिकटें
बीते साल नेशनल सिनेमा डे पर सिनेमा लवर्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। थिएटर्स के बाहर खचाखच भीड़ का माहौल था। एक दिन के लिए सभी फिल्मों के टिकट के दाम महज 75 रुपये कर दिए गए। इस ऑफर में पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे नेशनल चेन भी शामिल थे।

विज्ञापन


कब और कहां देख सकेंगे 99 रुपये में फिल्म
23 सितंबर को देशभर में 4000 स्क्रीन्स पर ये नियम लागू होगा। जहां पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के से लेकर डिलाइट समेत कई मल्टीप्लेक्स और थिएटर्स शामिल है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें