फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2022: नीति मोहन ने मदर्स डे शेयर किया बेटे आर्यवीर संग क्यूट वीडियो, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Sun, 08 May 2022 01:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मदर्स डे' के मौके पर सिंगर नीति मोहन ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
neeti mohan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी 8 मई को दुनिया भर में 'मदर्स डे' मनाया जा रहा है। इस दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी मां को स्पेशल फील करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार का 'मदर्स डे' कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों और सिंगर्स के लिए खास है क्योंकि मां बनने के बाद वह पहली बार इस दिन की खासियत को महसूस कर रही हैं। इस लिस्ट में सिंगर नीति मोहन का नाम भी शामिल है। नीति मोहन बीते साल एक बेटे की मां बनी थीं। आज सिंगर ने सोशल मीडिया एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 'मदर्स डे' को अच्छे से महसूस करने की बात कही है

विज्ञापन


नीति मोहन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीति मोहन ने अपने लाडले को गोद में लिया हुआ है और आर्यवीर अपनी मां के साथ खेल रहा है। आर्यवीर अपनी मां नीति मोहन के चेहरे से मास्क हटा देता है। इस वीडियो में नीति मोहन भी इस मोमेंट को एंजॉय करती दिख रही हैं।



इस वीडियो के साथ नीति मोहन ने बेहद ही खास कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने मां बनने के एहसास के बारे में बात की है। अभिनेत्री ने लिखा, 'खुद को मेरी पहली मातृ दिवस की शुभकामनाएं। इस दिन का मतलब अब और भी बहुत कुछ है। हमारी दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए धन्यवाद मम्मियों।' नीति मोहन और उनके बेटे आर्यवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर श्रेया घोषाल और हर्षदीप कौर ने खूबसूरत कमेंट किया। दोनों ने नीति मोहन को पहले 'मदर्स डे' की बधाई दी। इसके अलावा, नकुल मेहता और मुक्ति मोहन ने कमेंट किया है।
विज्ञापन


बता दें कि नीति मोहन और निहार पांड्या ने
15 फरवरी 2019 को धूमधाम से शादी की थी। नीति और निहार की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी। ऐसे दी धीरे-धीरे दोस्ती के बाद नीति मोहन और निहार की लव स्टोरी शुरू हो गई। आज के समय में दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें