प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा, मुझे नहीं पता कि यह एक अच्छा निर्णय था या नहीं। अब पीछे मुड़कर देखने पर, मुझे पछतावा होता है, लेकिन उस समय मुझे लगा कि मैं सही काम कर रही थी और सब कुछ अच्छा हो गया, यह ठीक है लेकिन मैं अभी भी उस छोटी बच्ची को भेजने के बारे में सोच कर रोती हूं। वह लंबे समय तक हमारी इकलौती संतान थी। वह बहुत कीमती थी, बहुत लाडली थी, बहुत प्यार करती थी।
Sharad Kapoor: काम के बहाने घर बुलाया, फिर बेडरूम में... शाहरुख स्टारर 'जोश' फेम एक्टर शरद कपूर पर रेप के आरोप
मधु चोपड़ा ने किया खुलासा
मधु चोपड़ा ने कहा कि बोर्डिंग स्कूल में प्रियंका चोपड़ा को रखना मां और बेटी दोनों के लिए बहुत मुश्किल रहा। हमने प्रियंका को भेजा, उसे नहीं पता था कि वो बोर्डिंग स्कूल जा रही है। उसे लगा कि वो बड़े स्कूल जा रही है। प्रियंका की मां ने कहा कि जब वे वहां से जाने लगे तो प्रियंका ने कहा कि आप क्यों जा रहे हैं, मैं आपके साथ नहीं जा रही हूं।
Akshay Kharodia: पत्नी से अलग हुए 'पांड्या स्टोर' फेम अभिनेता अक्षय खरोड़िया, बेटी के लिए कही ये बात
समझदार रही हैं प्रियंका चोपड़ा
तब मधु चोपड़ा ने उन्हें जवाब दिया कि नहीं बेटा ये नया स्कूल है, नया बेड और नए दोस्त मिलेंगे। मम्मी आपसे मिलने आती रहेगी। इस बात पर प्रियंका मान गई और वे मेंटली प्रिपेयर हो गईं। मधु चोपड़ा ने कहा कि उनके लिए ये चीजें बहुत मुश्किल होने वाली हैं।