शरद कपूर की प्रतिक्रिया का इंतजार
महिला ने 27 नवंबर को खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। इस मामले पर शरद कपूर ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। शरद को 'तमन्ना', 'दस्तक', 'त्रिशक्ति', 'जोश', और 'इसकी टोपी उसके सर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
फेसबुक से हुई बातचीत की शुरुआत
पीड़िता ने बताया कि वह पहली बार फेसबुक के जरिए शरद कपूर के संपर्क में आई, जहां उनके बीच बातचीत होने लगी। बाद में दोनों वीडियो कॉल के जरिए जुड़े, इस दौरान शरद ने एक शूटिंग प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलने में रुचि व्यक्त की। फिर शरद ने अपना लोकेशन साझा किया और महिला को खार स्थित अपने कार्यालय में आने के लिए कहा। हालांकि, पहुंचने पर महिला को पता चला कि यह कोई कार्यालय नहीं बल्कि उनका आवास था।
शरद के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
इसके अलावा उसने आरोप लगाया कि फिर अभिनेता ने उसे पीछे से पकड़कर अनुचित तरीके से गले लगाने का प्रयास किया। हालांकि, वह उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रही। खार पुलिस ने शरद कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी भी महिला की गरिमा का अपमान) के तहत एफआईआर दर्ज की है।