फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर खुलते ही 54 प्रतिशत दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्म देखने के लिए हैं उत्साहित: सर्वेक्षण

Tue, 16 Jun 2020 01:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

एक सर्वेक्षण में पता चल है कि लॉकडाउन के बाद भारतीय दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्म को सिनेमाघर में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। यह सर्वेक्षण फिल्मों की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट बुक माय शो ने किया है। सर्वेक्षण के अनुसार लॉकडाउन की वजह से घर में बैठे आधे से ज्यादा दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्म देखने को लिए उत्साहित हैं। 

विज्ञापन


बुक माय शो ने यह सर्वेक्षण मई में भारत के 235 शहरों के 8- 65 वर्ष की उम्र के दर्शकों के बीच किया है। इस सर्वे में 4,000 से अधिक लोगों ने प्रतिक्रिया दी। सर्वेक्षण से पता चलता है कि 54 प्रतिशत भारतीय लॉकडाउन खत्म होने के बाद 15- 90 दिनों के भीतर अपनी पसंदीदा फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में जाने लिए घर से बाहर निकलना चाहते हैं। हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, एनसीआर, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, विजयवाड़ा और कोची के 70 प्रतिशत लोगों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया था। 

गौरतलब है कि सरकार ने जुलाई से कुछ शर्तों के साथ सिनेमाघर फिर से खोलने पर सहमति दी है। सिनेमाघरों में साफ सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं सरकार ने आदेश दिए हैं कि सिनेमाघर मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सिनेमा घर के अंदर सभी जगहों पर सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य संबंधी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। कोरोना वायरस की वजह से देश में जब से लॉकडाउन लगा है तब से लगभग सभी कारोबारियों का नुकसान हो रहा है। इनमें सिनेमाघरों के मालिकों भी शामिल हैं। एक जून से सरकार ने कुछ चीजों को खोलने की इजाजत तो दी है लेकिन सिनेमाघर अभी भी बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनव कश्यप ने सलमान खान के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'मेरा करियर बर्बाद किया'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें