फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सबीहा खानम का 85 साल की उम्र में निधन

Mon, 15 Jun 2020 11:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सबिहा खानम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान की मशहूर और दिग्गज अदाकारा सबीहा खानम का निधन हो गया है। वह 85 साल की थीं। सबीहा खानम ने अमेरिका में 13 जून को आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी परिवार के लोगों ने दी है। उनके परिवार के अनुसार वह किडनी की समस्या से ग्रस्त थीं। सबीहा खानम ने 50 और 60 के दशक में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार सबीहा खानम को पाकिस्तान सिल्वर स्क्रीन की प्रथम महिला कहा जाता था। उन्हें साल 1986 में प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस के सम्मान से भी नवाजा गया था। सबीहा खानम के निधन पर उनकी पोती सरीश खान ने 13 जून को सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भावुक पोस्ट लिखा है।

उन्होंने लिखा, 'हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी खूबसूरत और प्यारी सबीहा खानम का आज निधन हो गया गया है'। सबीहा खानम के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 1950 में फिल्म बेली से पाकिस्तानी सिनेमा में डेब्यू किया था। वहीं उनकी फिल्म दो आंसू पाकिस्तानी सिनेमा की सिल्वर जुबली फिल्म है। इसके अलावा सबिहा खानम अयाज (1960), साच लाख (1957), कनीज (1965), अंजुमन (1970), तहजीब (1971) कई शानदार फिल्मों में नजर आई थीं। 
विज्ञापन


सबीहा खानम ज्यादातर अपने पति के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आई थीं। उनके पति सैयद मूसा रज़ा थे। दर्शकों ने इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को लंबे समय तक फिल्मी पर्दे पर पसंद किया था। सिनेमा में लंबे समय तक रहने के बाद वह पाकिस्तान से अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। 

विज्ञापन

पढ़ें: सलमान खान की इस अभिनेत्री में दिखे कोरोना के लक्षण, मगर कोविड-19 का टेस्ट करवाने तक के पैसे नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें