फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख के फैन्स को लगा तगड़ा झटका, एक्टर के बर्थडे पर चोर ले उड़े 30 फोन, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 03 Nov 2023 05:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन मनाने के लिए मन्नत गए कुछ फैन्स को अपने मोबाइल फोन से हाथ धोना पड़ गया। 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन मनाने के लिए मन्नत गए कुछ फैन्स को अपने मोबाइल फोन से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल, 2 नवंबर यानी कि गुरुवार को शाहरुख खान का जन्मदिन था और उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए उनके बंगले ‘मन्नत’ के बाहर खड़े थे। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ थी और सबकी आंखें मन्नत की छत पर थी। यह चोरों के लिए पर्फेक्ट मौका था और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया।
विज्ञापन

बता दें कि इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने बताया कि कल ‘मन्नत’ के बाहर जमा हुए फैंस के 30 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी हो गए। चोरों ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए वहां जुटी भीड़ का फायदा उठाया। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज- मुंबई पुलिस। बता दें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।

शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोर अक्सर ऐसे मौके की तलाश में रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर चोर फैन्स की भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं और जब लोग अपने पसंदीदा स्टार के दीदार कर रहे होते हैं तो धक्कामुक्की और शोर-शराबे का फायदा उठाकर लोगों के कीमती सामान गायब कर देते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही अगर एक्टर के जन्मदिन की बात करें तो अभिनेता ने बेहद खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। वहीं, इस साल शाहरुख खान ने अपने नाम अपनी लेटेस्ट फिल्मों से ‘जवान’ और ‘पठान’ से कई रिकॉर्ड दर्ज किए है। इतना ही नहीं बल्कि अब फैंस को किंग खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म डंकी की पहली झलक डंकी ड्राप 1 रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है।

यह भी पढ़ें: 'दीया और बाती हम' की 'मीना बिंदनी' पति से होंगी अलग, शादी के 11 साल बाद लेंगी तलाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें